
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक स्थित एक किराना दुकान में चोरी का प्रयास करते दुकानदार ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जसीडीह निवासी दुकानदार अनुज कुमार बताया कि वह वीआईपी चौक के पास किराना का दुकान चलाता है। दिन के तीन बजे के आसपास वह दुकान में आराम कर रहा था। उसी क्रम में एक युवक ब्लू रंग की अपाचे बाइक से वहां पहुंचा और दुकान के गल्ला से रूपये निकालकर भागने का प्रयास करने लगा।

भागने के क्रम में उसे पकड़ लिया उसके बाद 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पीसीआर प्रेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची और उक्त संदिग्ध चोर को लेकर नगर थाना पहुंचाया। नगर पुलिस उक्त संदिग्ध चोर से पुछताछ करने में जुटी है।



