Ranchi: भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अप्रैल माह में रांची आने वाले हैं। इस दौरान राहुल रांची में एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश नेतृत्व इसकी तैयारी में जुट गया है।
प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की रांची में प्रस्तावित रैली की तिथि और स्थान को लेकर अभी फैसला नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन में यह तय हुआ था कि हर राज्य के राजधानी में एक रैली का आयोजन किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले विधानसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में प्रचार अभियान को लेकर राहुल गांधी झारखंड आये थे।