
Deoghar: अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम संजय कुमार दास है जो दुमका जिले के सरैयाहाट का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह पूजा करने गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान जमुनिया गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पहले इलाज के लिए सरैयाहाट स्थित सीएचसी केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इधर, अन्य सड़क हादसे की अलग-अलग घटना में चार व्यक्ति जख्मी हो गए। सभी घायल सरैयाहाट थाना क्षेत्र के आमघाट निवासी नंदू यादव व पप्पू यादव, दहिजोर निवासी रवि कुमार व देवघर के रहने वाले हाबी महतो का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया।
घटना गुरुवार देर रात की है। घटना के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस को सूचना दे दी गई है।


