
Deoghar: बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले में पेयजल समस्या के निदान को लेकर देवघर डीसी के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारी के अलावा शिकायत को लेकर सम्पर्क नंबर जारी किया गया है। जहां आप सम्पर्क कर पेयजल समस्या से निदान पा सकते हैं।

बढ़ती गर्मी के मद्देनजर देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सम्भावित पेयजल संकट को देखते हुए प्रमंडल स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसका मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति को सूचारू रूप से बनाये रखना है। साथ ही इस को लेकर प्रभारी पदाधिकारी सुमित कुमार सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल संख्या-1 मधुपुर एवं आशुतोष कुमार, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल, सारठ होंगे। जिनका मोबाईल नं0 क्रमशः -(1) 7541824824 एवं (2) 8873115196 है। ग्रामीणों द्वारा इस दूरभाष नम्बर पर पेयजल समस्या में संबंधित शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है।

नियंत्रण कक्ष में एक पंजी संधारित रहेगा जिस पर ग्रामीणों द्वारा प्राप्त शिकायतों को दर्ज कर उसका निराकरण के लिए संबंधित सहायक अभियंता/कनीय अभियंता को भेजा जायेगा। वहीं नियंत्रण कक्ष में निम्न पदाधिकारी एवं कर्मचारियों सदस्य के रूप में सहायक अभियंता- प्रभारी पदाधिकारी सुमित कुमार, सहायक अभियंता- प्रभारी पदाधिकारी आशुतोष कुमार, प्रधान लिपिक- सदस्य चन्द्र भूषण मिश्र, उच्च वर्गीय लिपिक- सदस्य सतीश कुमार राय, निम्न वर्गीय लिपिक- सदस्य नितीश कुमार, निम्न वर्गीय लिपिक- सदस्य सोहन कुमार पाठक होंगे।
इसके अलावे पेयजल समस्या से निपटने के लिए मधुपुर अनुमंडल अन्तर्गत प्रत्येक प्रखण्ड में नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है, जिसके तहत मधुपुर ग्रामीण सुमित कुमार सहायक अभियंता पेयजल एवं 7541824824, नोडल पदाधिकारी के रूप में रविकांत कुमार, कनीय अभियंता 8340417353, करौं प्रखण्ड के लिए सुमित कुमार सहायक अभियंता पेयजल एवं 7541824824, नोडल पदाधिकारी के रूप में सुभाष कुमार कनीय अभियंता 8789048136, मारगोमुण्डा प्रखण्ड के लिए सुमित कुमार सहायक अभियंता पेयजल एवं 7541824824, नोडल पदाधिकारी के रूप में विभूति प्रसाद सिंह कनीय अभियंता 9470563662, सारठ प्रखण्ड हेतु आशुतोष कुमार सहायक अभियंता पेयजल एवं 8873115196, नोडल पदाधिकारी के रूप में बिजय कुमार पासवान कनीय अभियंता 9431782609 व सुभाष कुमार कनीय अभियंता 8789048136 एवं पालोजोरी प्रखण्ड हेतु आशुतोष कुमार सहायक अभियंता पेयजल एवं 8873115196, नोडल पदाधिकारी के रूप में सुभाष कुमार कनीय अभियंता 8789048136 के रूप में प्रतिनियुक्त किये गये हैं।


