पलामू।
पलामू प्रमंडल के डीआईजी विपुल शुक्ला ने सोमवार को पलामू के मेदनीनगर डीआईजी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कारवाई को बताया।
डीआईजी विपुल शुक्ला ने प्रेस वार्ता में बताया कि पलामू रेंज में पिछले एक महीने में 121 अपराधी, 18 नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के खिलाफ 125 अभियान चलाया गये। अभियान में 2 दर्जन से अधिक हथियार विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई आगे जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता के सहयोग से पुलिस को एक माह में भारी सफलता मिली है।
डीआईजी ने बताया कि 15 लाख इनामी नवीन यादव और 10 लाख का इनामी माओवादी के लाखों की संपत्ति जब्त की जाएगी। उन्होंने भटके हुए लोगों को मुख्यधारा में लौटने की अपील की।
गौरतलब हो कि डीआईजी विपुल शुक्ला कार्यकाल में पलामू रेंज में अपराधी व नक्सलियों का ग्राफ काफी कम हो गया है।