
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाजरत विषपान करने वाली महिला की गुरूवार को मौत हो गयी। मृतका का नाम 35 वर्षीय रेखा देवी पति गोविन्द यादव है जो बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के आकाकुरा गांव की रहने वाली थी।

मौत की जानकारी मिलते ही बाबाधाम ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस को दिये बयान में मृतका के पति गोविन्द यादव ने कहा है कि उसे एक लड़का और एक लड़की है। मजदूरी कर वह परिवार का भराण पोषण करता है। पत्नी कुछ दिनों से बीमार थी। 15 तारिख को अचानक खांसी का सिरप समझ कर गेंहु में डालने वाले कीटनाशक दवा को पी लिया। जिससे उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गयी।

कटोरिया अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे जहां से बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल देवघर भेज दिया गया। जहां इलाज के क्रम में गुरूवार को उसकी मौत हो गयी।


