
Deoghar: देवघर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में रविवार को चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवघर-जसीडीह मुख्यमार्ग पर डाबर ग्राम के पास स्थित रेलवे ओवरब्रीज के पास ओवर टेक करने के चक्कर में एक बाइक सवार अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के राकोडीह गावं निवासी रमन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि वह घर से बाइक से मजदूरी करने देवघर आ रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। वहीं सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। जिसका नाम मिस्टर राय है जो दुमका जिला के शहरपुरा का रहने वाला है। बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सारवां पुलिस को दिया। पुलिस ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की बावत जानकारी दी। उसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि मिस्टर सेंट्रिग का कार्य करता है। वह अपने ठेकेदार से मिलने सारवां जा रहा था। उसी क्रम में लखोरिया मोड़ के पास यह घटना घटी।
दूसरी घटना बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के बीचकोड़वा के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में प्रकाश कुमार और कांग्रेस कुमार के नाम शाकिल हैं। दोनों कटोरिया थाना क्षेत्र के तेलगांवा का रहने वाला है।
वहीं जमुई जिले के चकाई बाजार में अज्ञात वाहन ने एक बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक पर सवार महिला कौशल्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। सभी घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


