जरमुंडी।
निर्वाचन आयोग ने चौथे चरण के प्रत्याशियों के संपत्ति को सार्वजनिक कर दिया है। इनमें करोड़पतियों की कमी नही है। जरमुंडी विधानसभा के चार प्रत्याशी करोड़पति की श्रेणी में आते हैं।
सबसे अमीर प्रत्याशी लोजपा के वीरेंद्र प्रधान हैं। इन्होंने अपनी 37.54 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा निर्वाचन आयोग को दिया है। इनके बाद दूसरे नम्बर के करोड़पति संजयानंद झा हैं, जो बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। संजयानंद झा के पास 33.97 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे नम्बर पर सीताराम पाठक हैं ,जो 3.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और निर्दलीय के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। चौथे नम्बर पर भाजपा के देवेन्द्र कुंवर हैं जिनके पास 2.59 करोड़ की संपत्ति है।
वहीं और अन्य प्रत्याशी ने जो आयोग को संपत्ति का ब्यौरा दिया है वो लाख और हजार तक ही सिमट कर रह गये है।