
Deoghar: देवघर पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर कुंडा थाना पुलिस ने कटीया रोड फ्लावर मील के पास से तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया।

इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी। मौके पर कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार भी मौजूद थे। एसडीपीओ ने बताया कि देवघर पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व के अपराधिक कांड में शामिल टिंकू दास अपने कुछ सहयोगियों के साथ जमीन कब्जा करने के लिये रंगदारी और हथियार के बल पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

उक्त सूचना पर वरीय पदाधिकारी के आदेश पर कुंडा थाना प्रभारी सदलबल कटीया रोड स्थित फ्लावर मील के पास छापामारी किया। छापामारी में नितीश कुमार बैद्यनाथपुर, बादल बावरी बैद्यनाथपुर और टिंकू दास ठाढ़ीदुलमपुर को गिरफ्तार कर लिया।
बताया कि इनके पास एक देशी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस एवं एक हिरो होंडा पैशन प्रो बाइक बरामद किया गया है।


