
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी बिलासी इलाके में सोमवार की देर शाम को गोलीबारी की घटना घटी थी। जिसमें टोटो सवार चार युवकों पर 10-12 की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी की थी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

इसे लेकर सरदार पंडा लेन गली निवासी नयन ठाकुर उर्फ मोनू ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें रोबिन देव राजपूत साकिन सीता होटल, अभय गिरी, जय गिरी, प्रशांत द्वारी मंदिर मोड़, शिबू मिश्रा, अंकित झा उर्फ ब्रूस ली साकिन शिवगंगा गली, निर्मल सिंह राजपूत उर्फ निर्मल राय भुरभुरा मोड़, शशांक सहाय देवघर कॉलेज रोड, रोशन जज्बाड़े उर्फ कैला हरिहर बाड़ी लेन, विमल बहादुर थापा साकिन बिलासी शंकर टॉकीज गली, सोनू केसरी राम मंदिर रोड तथा अभिषेक उर्फ देबू सीता होटल गली को आरोपी बनाया है।

कहा है कि उसके चाचा के बेटा का जनेऊ कार्यक्रम जानकी निवास धर्मशाला तक्षशिला विद्यापीठ के पास था। वहां से टोटो पर सवार होकर अपने दोस्त अनमोल पंडित कृष्णा, मोनू खवाड़े, आलोक खवाड़े के साथ जनेऊ का सामान लाने शिवपुरी बिलासी जा रहे थे। उसी क्रम में शिवपुरी के पास उपरोक्त लोगों ने टोटो के आगे बाइक लगाकर घेर लिया और जान मारने की नीयत से गोली चलाने लगे। किसी तरह वहां से भागकर सभी लोग जान बचा कर रात को थाना पहुंचे।
मामला दर्ज कर नगर पुलिस गोलीबारी करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापामारी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं इस मामले में नगर पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। बताया जाता है कि घटना के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह भी पुलिस घटनास्थल पहुंची और वहां से एक खोखा भी बरामद किया है।



