
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के अमगढ़िया में सोमवार को हुए जमीन विवाद में मारपीट एवं फायरिंग को लेकर काउंटर मामला दर्ज किया गया।

एक पक्ष कि ओर से पुनसिया निवासी अजय कुमार महथा ने मामला दर्ज कराया है। जिसमे जेलू महथा, नारायण पासी, सुधीर महथा, सरलु महथा, गोईबा महथा, प्लोट महथा उर्फ टेटू महथा सभी अमगढ़िया निवासी को आरोपी बनाया है।

मामले में कहा है कि उपरोक्त सभी आरोपी द्वारा रास्ते में बाइक रोक कर उसके साथ गाली गलौज ओर मारपीट करने लगे। जब उसकी मां बचाने आई तो उसके साथ मारपीट करते हुए गले से चांदी का सिकड़ी छिन लिया।
वहीं दूसरे पक्ष कि ओर से लकड़ीगंज निवासी जितेंद्र महथा उर्फ जैलू महथा ने मारपीट ओर गोली चलाने को लेकर मामला दर्ज कराया है। जिसमे अजय महथा, जितेंद्र महथा, राहुल महथा, मुन्ना महथा साकिन पुनसिया थाना रिखिया, रोबिन देव साकिन कुशमाहा थाना जसीडीह, दिनेशानन्द झा साकिन बिलासी थाना नगर सहित 25-26 अज्ञात को आरोपी बनाया है।
मामले में कहा है कि वह अपनी जमीन पर काम करा रहा था। उसी दौरान उपरोक्त सभी आरोपी वहां आ धमके और काम बंद करने कि धमकी देने लगा। जब उसने विरोध किया तो उनमे से कोई व्यक्ति द्वारा गोली चला दिया गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस के घटनास्थल पर पहुँचने से पूर्व ही सभी आरोपी फरार हो गया। भागने के क्रम में उनलोगों का एक स्कूटी वाहन, एसबीआई का एटीम कार्ड, पेन कार्ड आधार कार्ड छुट गया। इधर रिखिया पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


