Ranchi: राज्य के 61 कांग्रेस नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सदस्य नियुक्त किया है। इसमें 43 इलेक्टेड और 18 को-आप्टेड सदस्यों की नियुक्ति हुई है।
इलेक्टेड सदस्यों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, सांसद धीरज साहू, गीता कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना, गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडे सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत , प्रदीप बलमुचू, गुंजन सिंह, रमा खलखो, पूर्णिमा नीरज सिंह सहित अन्य के नाम शामिल हैं।
वहीं दूसरी ओर को-आप्टेड सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद ददई दुबे, फुरकान अंसारी, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, मंजू कुमारी, श्वेता सिंह, अनादि ब्रह्म, बजेंद्र प्रसाद सिंह राकेश सिन्हा सहित अन्य नेता शामिल हैं।