
Deoghar: देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि को लेकर देवघर शहर अंतर्गत विधि-व्यस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर यातायात थाना, देवघर द्वारा17 फरवरी की शाम के 06ः00 बजे से 19 फरवरी के रात्रि तक के लिए एक यातायात प्लान तैयार किया गया है।

इसके अलावे महाशिवरात्रि 2023 के अवसर पर देवघर शहरी क्षेत्र में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के बड़ी/छोटी वाहनों हेतु रूट लाईन एवं ठहराव स्थल निम्न प्रकार से निर्धारित किया गया है :-

1.बिहार जमुई की ओर से आने वाले वाहन जसीडीह टाभाघाट मोड़ से बांए, कुमैठा स्टेडियम से बांए, देवपुरा मोड़ से दाएं,
2 सुल्तानगंज रोड गिधनी मोड़ होते हुए रांगा मोड़ से बाएं, सर्कुलर रोड भुरभुरा मोड़ होते हुए बैजनाथपुर मोड़ से आगे, सुल्तानगंज की ओर से आने वाले वाहन रांगा मोड़ से बाएं, सर्कुलर रोड भुरभुरा मोड़ होते हुए बैजनाथपुर मोड़ से आगे, जिसका पड़ाव कोठिया/बाघमारा बस स्टैंड में रहेगा।
3. दुमका, बासुकीनाथ की ओर से आने वाले वाहन हिण्डोलावरण मोड़ से बांए, तपोवन रोड, उजाला चौक से सीधे पुराना कुण्डा थाना मोड़ से बांए, कोरियासा बाईपास रोड से आगे।
4. भागलपुर हंसडीहा की ओर से आने वाले वाहनों को चौपामोड़ से बांए दुमका रोड, हिण्डोलावरण से दाहिने तपोवन मोड़, उजाला चौक से सीधे पुराना कुण्डा थाना मोड़ से बांए, कोरियासा बाईपास रोड से आगे,
5. सारठ व सारवां की ओर से आने वाले वाहनों पुराना कुण्डा थाना मोड़ से बांए, कोरियासा बाईपास रोड से आगे
6. गिरीडीह, देवीपुर की ओर से आने वाले वाहनों कोरियासा मोड़ से दाहिने पुराना कुण्डा थाना मोड़ से दाहिने, हिण्डोलावरण बाईपास से आगे रखा जाना है। इन सब वाहनों का पड़ाव स्थल हथगढ़ मैदान/चरकीपहाड़ी रिमांड होम के सामने रहेगा।


