
Deoghar: महाशिवरात्रि के दौरान शिवबारात का आयोजन होना है। ऐसे में शिवबारात देखने के लिए जगह-जगह भीड़ उमड़ेगी। जिसको लेकर निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किया है।

कहा गया है शिवबारात रूटलाइन पर पुराने एवं जर्जर भवनों के छतो/छज्जों पर पावन शिवबारात के दर्शनाभिलाषी श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होने की संभावना रहती है।

ऐसे में देवघर नगर निगम आयुक्त द्वारा महाशिवरात्रि पर्व 2023 के सफल आयोजन को लेकर देवघर डीसी के निर्देशानुसार सर्वसाधारण से अनुरोध किया गया है कि शिवबारात के दौरान बाबा मंदिर के आस-पास सभी जर्जर अथवा पुराने भवनों की छतों अथवा छज्जों पर क्षमता से अधिक भीड़ एकत्रित न होने दें ताकि किसी प्रकार की अप्रिय परिस्थित उत्पन्न न हो।
वहीं, निरिक्षण के दौरान उपरोक्त निदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित एवं उक्त भूस्वामी के विरुद्ध नगरपालिका अधिनियम 2011 के सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


