Deoghar: देवघर-दुमका मुख्य मार्ग स्थित महेशमारा रेलवे ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ऑटो पर सवार बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र के रतनसार गांव के सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में नीलकंठ मरिक, कालेश्वरी देवी, ललिता देवी, मीरा देवी, उर्मिला देवी, चमकी देवी तथा बीना देवी के नाम शामिल है।

सभी लोग बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र के रतनसार गांव के रहने वाले हैं। घायलों ने बताया कि सभी लोग ऑटो में सवार होकर देवघर बाबाधाम जलार्पण करने आ रहे थे। उसी क्रम में महेश्मारा ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। इस घटना में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



