
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार साइबर आरोपितों के पास से 08 मोेबाइल और 10 सिमकार्ड को बरामद किया गया है।

सभी की गिरफ्तारी सोनारायठाड़ी थाना अंतर्गत ग्राम मंझलाडीह से दक्षिण करीब एक किमी पर स्थित खाली बहियार में तालाब के पास से की गयी है। पकड़े गए आरेापितों के पास से बरामद मोबाईल/सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केअर, सरकारी पदाधिकारी बनकर झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते थे।

कौन- कौन गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में मुकेश कुमार, राकेश कुमार दौंदिया नावाडीह थाना सोनारायठाड़ी, चंदन कुमार थाना सरैयाहाट जिला दुमका, कुन्दन कुमार राणा डुमरिया, थाना सोनारायठाड़ी जिला देवघर के नाम शामिल हैं।


