
Deoghar: महाशिवरात्रि के आगमन की आहट मात्र से बाबा नगरी देवघर में उत्साह का माहौल है। वैसे तो शिवरात्रि 18 फ़रवरी को है, लेकिन बाबा दरबार और नगरी में बाबा का जयकारा पूरा वातावरण में गुंजायमान होते रहता है। बाबा नगरी की शिवरात्रि और शिव बारात भारत वर्ष में एक अहम स्थान रखता है इस बारात में शरीक होने के लिए झारखण्ड, बिहार के अलावे विभिन्न राज्यों से लोग पहुंचते हैं।

वहीं प्रसाशनिक स्तर पर भी श्रद्धालुओं द्वारा पूजा जलार्पण और अन्य ब्यवस्था को लेकर तैयारी की जा रही है। इस वर्ष का शिव बारात अपने आप में बहुत ही आकर्षक और भव्य होगा क्योंकि बीते दो वर्षों से कोविड के कारण शिव बारात नहीं निकाला गया था। बताते चलें कि इस वर्ष के शिव बारात की झांकी के लिए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने खुद से अपनी नजर बनाएं हुए हैं और इसको लेकर नई समिति के सदस्यों के साथ बैठक के बाद तैयारी भी युद्ध स्तर पर चल रही है।

सूत्रों की मानें तो इस विशेष अवसर पर फिल्मी जगत के विशेष सेलिब्रिटियों के भी बाबा के बारात में शामिल होनें की संभावना है। बहरहाल इसको लेकर शहर वासियों में भी उत्साह का माहौल है और सभी बढ़-चढ़कर अपना योगदान सुनिश्चित करनें और योगदान देनें के लिए आतुर दिख रहें हैं। बारात में हांथी,ऊंट,घोड़ा के अलावे देवी देवताओं और दानवों की प्रतिमूर्ति दिखेगी। साथ ही विद्युत सज्जा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।


