
Deoghar: जिले में अलग-अलग दो लोगों से 1.12 लाख की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नगर थाना क्षेत्र के राजा बगीचा मोहल्ला निवासी विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता को लाेन की जरूरत थी। इसको लेकर उसने गुगल पर इंडस बैंक का नंबर तलाश कर फोन किया। उसका फोन पर प्रकाश वर्मा नामक व्यक्ति से बात हुई।

उसने बताया कि वह बैंक का अधिकारी है। उसने लोन देने के नाम पर उससे एटीएम के बारे में जानकारी ले ली। फिर उसे सोमवार को लोन के लिए कॉल करने की बात कही। इसी बीच रविवार को उसके दो अलग-अलग बैंक खाता से दो बार में 1.10 लाख रुपया की अवैध निकासी कर ली गई।

वहीं एक अन्य घटना में नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान मोहल्ला निवासी महादेव यादव के बैंक खाता से 2178 रुपया की अवैध निकासी कर ली गई है। दोनों घटनाओं की जानकारी साइबर थाने में दे दी गई है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है


