
Deoghar: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया अपने झारखंड दौरे पर हैं। जिसकी शुरुआत मंगलवार को गोड्डा लोकसभा के देवघर से हुई है। बुधवार को दो दिवसीय देवघर दौरे के आज अंतिम दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वसुंधरा राजे सिंधिया ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

प्रेस वार्ता के दौरान वसुंधरा राजे सिंधिया ने मोदी सरकार के 9 साल के कामों को मीडिया के समक्ष रखा। वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के उत्थान की सोच रखते हैं। ऐसा 55 साल में कभी नहीं हुआ। कोरोना काल में गरीबों को अनाज देने की बात हो चाहे स्वच्छ भारत मिशन की बात हो, युवाओं को स्टार्टअप के लिए मुद्रा लोन, स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान, गरीबों को अनाज देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन देने की बात हो। इसके साथ ही कई ऐसी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता के लिए लाए हैं।

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली मोदी सरकार इस बार 2024 में जनता के सहयोग से हैट्रिक मारेगी और फिर से सरकार में आएगी।
उसके साथ ही झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि हेमंत सोरेन ने 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था लेकिन युवाओं को नौकरी नहीं मिली। 3 लाख सरकारी पद खाली हैं लेकिन उसको भरा नहीं जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत खुद ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के दायरे में हैं यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार की सरकार है। हर दिन चोरी, डकैती, लूट, हत्या पर एक जैसे मामले झारखंड में हो रहे हैं ऐसे में अब जनता ही तय करेगी कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए।
वसुंधरा राजे ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा का भंडार है। लेकिन यहां की सरकार लूट-खसोट में लगी हुई है। ये सरकार जन हितैशी नहीं खुद की हितैशी है। यही वजह है कि जितना विकास झारखंड का होना चाहिए उतना नहीं हो पाया है।



