
Deoghar: गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए पूरा शहर और जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया को पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजाया गया है जबकि बाबा मंदिर का दृश्य भी अलौकिक है।बहरहाल अब भाजपा के समर्थक और आम जनता अपने देश के गृह मंत्री अमित शाह का इंतजार कर रहें हैं।

वहीं तय कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री इग्यारह बजे के आसपास एरपोर्ट पर उतरेंगे तत्पश्चात स्वागत के बाद बाबा मंदिर के लिए निकल जाएंगे और इसी प्रकार पूर्व में किए कार्यक्रम के अनुसार सारा आयोजन संपन्न होगा।वहीं एयरपोर्ट से मंदिर मार्ग के बीच में लगभग दर्जनों जगहों पर विभिन्न संस्थाओं के द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट बंद कर दिया गया है जो पुनः गृहमंत्री के पूजा के उपरांत खोल दिया जाएगा।कुल मिलाकर बाबा नगरी गेरुआ रंग में सरोवर हो चुका है और माननीय गृह मंत्री अमित शाह का इंतजार कर रहा है।
वैसे पूरे कार्यक्रम को सफल अमलीजामा पहनाने के लिए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे खुद अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं और उनके नेतृत्व निर्देशन में लगातार बाबा नगरी में उत्सवमय कार्यक्रम हो रहा है।



हर हर महादेव जय शिव शंभू