
Deoghar: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर एमडीए महाअभियान 2023 कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह स्थानीय आर. मित्रा+2 विद्यालय, देवघर परिसर में उप विकास आयुक्त डॉ० कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में, सिविल सर्जन डाॅ० युगल किशोर चौधरी, एसीएमओ डॉ० सीके शाही, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ आलोक कुमार सिंह, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार, विद्यालय प्राचार्य कार्तिक प्रसाद तिवारी, अध्यक्ष जिला अंजूमन इस्लामिया कमिटी, आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फाइलेरिया रोधी दवा खाकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डीजलओ डॉ मनोज गुप्ता, डीई डॉ मनीष शेखर आईडीएसपी, डीपीएमयू, जिला भीबीडी कार्यालय, जिला एनसीडी कार्यालय, जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, जिला यक्ष्मा कार्यालय, एनयूएचएम कार्यालय आदि के पदाधिकारियों, कर्मचारियों के साथ आर मित्रा +2 विद्यालय, देवघर के अध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाओं और सैकड़ों विद्यार्थीगण और डेवलपमेंट पार्टनर्स केयर इंडिया के संजय मंडल एवं पीसीआई के श्रवण झा और नरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।


कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ० गणेश कुमार, जिला भीबीडी सलाहकार एवं श्रीकांत जयसवाल (शिक्षक) ने संयुक्त रूप से संपादित किया।इस अवसर पर स्वागत गान, फाइलेरिया मुक्ति के लिए संदेश देते हुए विद्यालय के बच्चों द्वारा नाटक प्रस्तुति, फाइलेरिया रोधी दवा खाने के साथ सेल्फी स्टेंड में फोटो खींचने, हस्ताक्षर अभियान और दर्जनों फाइलेरिया के जागरूकता संबंधी बैनरों से सुसज्जित प्रचार-प्रसार गाड़ी को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


