spot_img
spot_img

Deoghar: मनरेगा मजदूरों को किया गया पुरस्कृत

Deoghar: सरकार के उप सचिव के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त देवघर, डॉ. कुमार ताराचंद के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर जितेंद्र कुमार यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में 2022-23 में एक सौ दिन पूरे करने वाले मनरेगा मजदूरों को पुरस्कृत किया और प्रमाण पत्र भी दिया।

बीडीओ जितेंद्र यादव ने बताया कि देवघर प्रखंड में लगभग 14000 मनरेगा मजदूर हैं। जिसमें से 168 मनरेगा मजदूरों ने 100 दिन का कार्यकाल पूरा किया है। वित्तीय वर्ष 2022 में आज टोकन के रूप में मनरेगा मजदूरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। वही तीन मनरेगा मेट को बेहतर कार्य करने के लिए अपने क्षेत्र में प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ एक मेजरिंग टेप भी दिया जा रहा है, ताकि सही ढंग से अपने क्षेत्र में कार्य कर सकें।

मनरेगा मेट में पम्मी कुमारी, मीना कुमारी, सबुना बीबी और मनरेगा मजदूर में महादेव ठाकुर, नागेश्वर ठाकुर, वचनदेव कुमार, सहदेव ठाकुर, कन्हैया कुमार और सिद्धार्थ कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधान लिपिक नगाम किस्कु और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!