![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बेहरावरण में बाइक सवार दो अपराधियों ने बम मारकर एक 13 वर्षीय बालक समेत दो युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में बाइक सवार एक अज्ञात अपराधी की बम लगने से मौत हो गई जबकि एक को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
घायलों में चंदन कुमार (19), दिनेश यादव (39) और 13 वर्षीय अमन कुमार के नाम शामिल हैं। वहीं जिंदा धराए अपराधी का नाम पवन कुमार है जो बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के धबौनी गांव का रहने वाला है। बताया जाता है की बम मारने के बाद दोनो अपराधी बाइक से भागने का प्रयास किया उसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया और बम ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक अपराधी को बम लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
बताया जाता है कि बेहराबरन निवासी रमेश यादव लीलाबरण में राशन का दुकान चलाता है। परिजनों ने बताया ककि दुकान बंद कर वे घर पहुंचने वाले थे। घर के पास ही बाइक सवार अपराधियों ने उस पर पहले बम फेंका लेकिन वह बच गए। जब उनके परिवार के सदस्य बाहर निकले तो अपराधियों ने दुबारा बम फेंक दिया। इस घटना में उसका बेटा चंदन कुमार, भाई दिनेश यादव और भतीजा 13 वर्षीय अमन कुमार घायल हो गए।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
जानकारी मिलते ही रिखिया पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की छानबीन करने खुद जिले के एसपी सदर अस्पताल पहुंचे हैं।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)