
Deoghar: साल की शुरुआत के साथ ही सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर देवघर समेत पूरे संताल परगना में विकास की नई इबारत लिख दी है। AIIMS, एयरपोर्ट, सीपेट समेत अन्य कई सपनो को साकार करने के बाद अब 4 फरवरी का दिन देवनगरी के इतिहास मे दर्ज हो जायेगा। 4 फरवरी देवघर के दौरे पर आ रहे देश के गृह मंत्री अमित शाह बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना करेंगे और फिर अपने हाथों से जसीडीह के इंडस्ट्रियल एरिया में इफको के नैनो खाद कारखाने की आधारशिला रखेंगे।

इस बावत जानकारी देते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है। निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीटर एकउंट पर लिखा है कि,

“आदरणीय गृहमंत्री जी संथालपरगना को एक बड़ी सौग़ात इफ़को खाद के कारख़ाने का शिलान्यास करने व बाबा बैद्यनाथ जी का दर्शन करने 4 फ़रवरी को देवघर आएँगे”
आपको बता दें कि, देवघर के जसीडीह इंडस्ट्रीरियल एरिया मे इफको को नैनो खाद फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन अलॉट की गई है। यह देवघर समेत पूरे संताल परगना के लिए एक बड़ी सौगात है। इस फैक्ट्री के लगने से इस इलाके मे रोजगार के अवसर खुलेंगे साथ ही एक नई पहचान भी मिलेगी। बताया जा रहा है कि, अमित शाह देवघर के बाबा मंदिर मे पूजा अर्चना भी करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देवघर के बाबा मंदिर मे पूजा अर्चना करने आ चुके है। इतना ही नहीं, अमित शाह का यह दौरा सियासी लिहाज से भी काफी अहम साबित होने वाला है।


