
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच आज योग उम्मीद की किरण बना हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का विषय ‘योगा फॉर वेलनेस’ है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केन्द्रित है। उन्होंने कहा कि योग को लेकर दुनिया में उत्साह बढ़ा है।

उल्लेखनीय है कि 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्य देशों ने 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। उसके बाद 21 जून, 2015 को पहला सामूहिक योग दिवस मनाया गया था, जिसमें 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किये थे। उस दिन दुनिया के 192 देशों के 251 शहरों में योग के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित हुए थे, जिनमें 46 मुस्लिम देश भी शामिल थे।


