
Deoghar: सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए निःशुल्क HPV स्क्रीनिंग का आयोजन देवघर के त्रिदेव अस्पताल में हो रहा है।

त्रिदेव अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश ने बताया कि भारत में सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित हर दो महिलाओं में से एक की मृत्यु हो जाती है, जबकि सर्वाइकल कैंसर का पता लगने पर 100 प्रतिशत इलाज संभव है। सर्वाइकल कैंसर के 99 प्रतिशत मामले ह्यमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टाइप 16 और 18 के कारण होते हैं, जिन्हें एचपीवी स्क्रीनिंग के जरिए पता लगाया जा सकता है। कार्किनोस हेल्थकेयर ने सीआईएनआई और जागरुक महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के साथ साझेदारी में दुमका और देवघर क्षेत्र के सोनारी में ग्रामीण और जनजातीय समुदाय कार्यक्रम को स्वास्थ्य देखभाल सहायता के तहत सर्वाइकल कैंसर सहित महिलाओं से संबंधित कैंसर के लिए 1400 से अधिक जोखिम मूल्यांकन और इनमें से 237 एचपीवी स्क्रीनिंग का आयोजन किया है। इन स्क्रीन पॉजिटिव मामलों में से 37 का आगे निदान और उपचार त्रिदेव अस्पताल में होगा, जो देवघर और दुमका के लिए कार्किनोस हेल्थकेयर का सहयोगी अस्पताल है।

झारखंड में बड़े स्क्रीनिंग कार्यक्रम के एक भाग के रूप में Clnl और Karkinos Healthcare ने कार्यक्रम के तहत छह जिलों (दुमका, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, खूंटी और हजारीबाग) में 15000 जोखिम मूल्यांकन और 5000 HPV स्क्रीनिंग करने की योजना बनाई है।
त्रिदेव अस्पताल देवघर में 28 और 29 जनवरी को निःशुल्क स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके साथ ही हर 45 दिन में स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी।


