
New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी कोर्ट (Rohini Court) में बुधवार को आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उन्हें रोहिणी कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर सुबह 11.10 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद चार दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह 11.10 बजे सूचना मिली कि रोहिणी कोर्ट की दूसरी मंजिल पर आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियों को तुंरत मौके पर भेजा गया। रोहिणी कोर्ट के रूम संख्या-210 में लगी एसी से आग लगी थी। अधिकारी किसी के घायल होने या हताहत होने के बारे में विवरण देने में असमर्थ थे।


