
Deoghar: देवघर पूजा करने आए एक श्रद्धालु का सामान चोरी कर लिया गया है। पीड़ित बेचूलाल चौरसिया उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के बछवन गांव के रहने वाले हैं।

घटना के संबंध में बताया गया कि वे बुधवार की देर शाम को पूजा करने के लिए देवघर आए थे। उन्होंने बाबा मंदिर के पास स्थित एटीएम से पैसा निकाला। इस दौरान बैग को बाहर रखकर वे अंदर घुसकर गार्ड से होटल के बारे में पूछने लगे। इसी दौरान किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया।

बैग में 800 रुपया नकद, आधार कार्ड, वोटर आइ कार्ड, दो एटीएम कार्ड, ब्लू टूथ, स्मार्ट वाच, तीन चार्जर, कपड़ा व अन्य सामान रखा हुआ था। आसपास खोजबीन करने पर भी बैग का कुछ पता नहीं चला। उसके बाद इसकी लिखित सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गयी।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


