Deoghar: रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा द्वारा चलाए जा रहे बहुआयामी योजना ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ एक सौ (100) पौधा लगाकर पौधारोपण के माध्यम से इस शताब्दी समारोह को यादगार बनाया गया।

सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्र के साथ अतिथियों का स्वागत कर किया गया। उसके बाद इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर दीपांकर चौधरी, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के सचिव स्वामी जयंतानंद जी महाराज, प्राचार्य स्वामी दिव्य सुधानंद जी महाराज द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मौके पर अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए स्वामी जयंतानंद जी महाराज ने कहा कि हम इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन और तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि इन्होंने मानवीय करुणा को समझते हुए रक्तदान शिविर जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय हमारे विद्यालय प्रशाल में किया ।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर दीपांकर चौधरी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्तदान वह प्रक्रिया है जिससे हम दूसरे की जान बचाने में खुद का योगदान देते है। रक्तदान करने से जीवन में अच्छे कर्म करने का लाभ नसीब होता है।रक्तदान एक सरल तथा विशेष प्रक्रिया है, लेकिन इसके माध्यम से जब किसी व्यक्ति की जान बचती है और उसके परिवार के चेहरे पर खुशी दिखती है तब रक्तदाता को बेहद संतुष्टि व मानसिक शांति प्राप्त होती है। स्वास्थ्य के साथ साथ ही यह एक ऐसा पुण्य है जो आपके जीवन के अच्छे कर्म में जुड़ जाता है ।
मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल ने बताया कि आधुनिक समय में हम सभी एक व्यस्त जीवन जी रहे हैं। व्यस्तता से भरे इस जीवन में हर दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती ही रहती है। दुर्घटना के दौरान शरीर से रक्त काफी मात्रा में निकल जाता है और इस कारण ज्यादातर लोगों की मृत्यु हो जाती है इस मृत्यु दर को कम करने हेतु हम सभी को मिलकर थोड़ा-थोड़ा रक्तदान करते रहना चाहिए। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी को जीवन दान दे सकता है। अतः हम सभी को रक्त आदि कोष के मानकों का पालन करते हुए नियमित समय अंतराल पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

वहीं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने बताया कि रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के पूरी प्रबंधन समिति एवं सभी सदस्य को हम हृदय के अंतःकरण से धन्यवाद देते हैं कि आपने इस आयोजन के लिए हमारा सहयोग किया और वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूरा करने हेतु हमें अनुकूल स्थान और संसाधन दिया ।
वहीं आज के कार्यक्रम में मंच संचालन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के सचिव निरंजन कुमार सिंह एवं रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के अंग्रेजी विभाग के शिक्षक मयूख बिस्वास ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाते हुए कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र कुमार झा, देवनंदन झा, महेश कुमार, विजय प्रताप सनातन, मयंक कुमार, संगीता देवी सुल्तानियां, उमा छावछरिया, रीता चौरसिया ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठाते हुए इस शिविर को अपने अथक परिश्रम से सफल बनाया ।
आज के कार्यक्रम में रिकॉर्ड कुल 118 यूनिट रक्त संग्रह हुए। सभी रक्त दाताओं को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आज के रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों के नाम क्रमश: स्नेहा गुप्ता, सुभ्रा शाह, आलोक दे, सुजॉय दे, सोमानंदी,ऋषभ मोजरबार, मनीष प्रियदर्शी, अभिजीत साधु, शेखर कुमार, सोमा चक्रवर्ती, सुमन चक्रवर्ती, प्रिंस सिंघल, राजीव कुमार मिश्रा, पाठा सेन, प्रदीप कुमार नंदी, लीना गंगोपाध्याय, रूबी चक्रवर्ती गांगुली, अजय कुमार केजरीवाल, मंजू देवी केजरीवाल, निखिल केजरीवाल, राहुल लाल, रविंद्र कुमार, प्रशांत कुमार, चेतन कोठारी, रजनी बथवाल, राहुल मंडल, गौरव कुमार रावत, मनोज कुमार मंडल, जगन्नाथ लायक, सत्यम कुमार, प्रमोद कुमार यादव, मेघा, सुरेश सुल्तानिया, राकेश कुमार सिंह, मनीष कुमार, अमृतांशु, स्वामी प्रणाकृष्णनंद, राज रोशन, उत्तम कुमार गुप्ता, मोहम्मद सोनू, पंकज फल्हारी, मोहित कुमार, सिमरन कुमारी, अनुज कुमार, स्वामी दिव्यांशुनंदा, सुजीत कुमार सिंह ,प्रसाद दास, अंजली कुमारी, आशुतोष कुमार झा, संदीप रा संजीव कुमार, देवेंद्र पंडित, अभिनव कौशल, धनंजय कुमार, सीमा मुंद्रा, जितेंद्र बथवाल, अभिरूप गांगुली, आरुष आनंद, संजय कुमार अपूर्व, पूनम कुमारी झा, दीपा कुमारी, कुमार मारकंडे, संदीप कुमार भगत, राहुल कुमार, महेश कुमार चौधरी, रितेश पचेरीवाल, धर्मवीर पंडित, अमित कुमार, नकुल राज, आदित्य राज, श्वेता केसरी, मौसमी समाद्दीर, मैनुद्दीन अहमद, विप्लव ठाकुर, विश्वजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार राय, पिंटू कुमार महतो, सौरभ राज, संजना गांधी, आदित्य कुमार, अभिलाष कुमार, राजेश कुमार सुल्तानिया, रितु सुल्तानिया, मनीष कुमार सुल्तानिया, ज्योति सुल्तानिया, आनंदी पंडित, डॉ सुरेश कुमार नायक, कुमुद रंजन झा, नितेश कुमार झा, मीना देवी, ज्योति जायसवाल, अनिल कुमार जयसवाल, परेश ब्रह्मा, संजीव कुमार बथवाल, चंदन कुमार सिन्हा, राज आनंद चौधरी, वैभव राव, गणेश मंडल, स्वामी ब्रह्मस्वरूपनंदा, रोहित कुमार गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद पासवान, आनंद कुमार सिंह, लालू कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, रागिनी कुमारी, कृष्णा कुमार केसरी, वंदना कुमारी पासवान, निरुपम स्वर्णकार, आदित्य कुमार साह आदि हैं । ज्ञात हो आज के रक्तदान शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि आज सुल्तानिया परिवार के 5 सदस्यों ने रक्तदान कर एकता और जागरूकता की नई मिसाल पेश की
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपरोक्त के अलावा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवर शाखा के चेयरमैन जितेश राज्यपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल सचिव निरंजन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, राज कुमार बरनवाल जिला प्रतिनिधि आनंद शाह, कार्यकरिणी सदस्य मयंक राय, नरेंद्र झा, अभिषेक नेवर, महेश कुमार, रीता चौरसिया, संगीता सुल्तानिया, विजय प्रताप सनातन, डॉ राजीव कुमार,अजय नारायण मिश्र, डॉ सुनील कुमार सिन्हा, सुरेशानंद झा , सुधांशु बर्णवाल, देवनंदन झा, संजय मिश्रा, उमा छावछरिया, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के स्वामी ब्रम्हास्वरूपानंद, स्वामी भवंतकानंद, बासुदेव दे, दीपेंद्र नारायन कानू, संपोक चौधरी, मोहन यादव,प्रमोद यादव, गौतम महथा, जगरनाथ लायक़, अक्षय कुमार सेन, स्वामी ब्रम्हास्वरूपानंद आदि की गरिमामय उपस्थिति रही । साथ ही रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के 25 छात्रों क्रमशः राम कृष्ण मिशन विद्यापीठ के छात्र संस्कार भूषण, अंकित कुमार, विवेक कुमार, मुकुंद कुमार, सोनक दे, मानस राज, सूरजो देय, ठोकचोम दिवाकर, नीलजीत, सौम्यदीप मन्ना, श्रेयस, नितिन, अंकित, उत्तम, सत्यम, अमन, मोहम्मद जैन, तीर्थराज मलिक, नयन राज, अभिजीत, विवेक, दिव्यांशु,हर्षित, आर्यन, आदित्य,ने वॉलिंटियर के रूप में अपनी सेवाएं दी जिसके लिए उन्हें भी प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम ने उन सभी को सम्मानित किया ।



