spot_img
spot_img

Jharkhand: दुर्घटना में घायल मुर्गा व्यापारी सड़क पर पड़ा रहा, ग्रामीण लूटते रहे मुर्गा

किसी ने घायल सामीद की परवाह नहीं की, बल्कि ग्रामीण उसका मुर्गा लूटने में व्यस्त हो गये। घायल व्यक्ति सड़क पर दर्द से कराहता और छटपटाता रहा।

Jamshedpur: जमशेदपुर टाटा-कांड्रा रोड (Tata-Kandra) पर गम्हरिया (Gamharia) थाना क्षेत्र के पिंड्राबेड़ा के समीप सड़क दुर्घटना में एक मुर्गा व्यापारी घायल हो गया। बताया जाता है कि बाइक से मुर्गा लेकर जा रहे सामीद नामक व्यापारी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मुर्गा व्यापारी घायल होकर बीच सड़क पर गिर गए। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उसका बायां पैर भी फ्रैक्चर हो गया। इस बीच वहां ग्रामीण आ पहुंचे।

हालांकि किसी ने घायल सामीद की परवाह नहीं की, बल्कि ग्रामीण उसका मुर्गा लूटने में व्यस्त हो गये। घायल व्यक्ति सड़क पर दर्द से कराहता और छटपटाता रहा। घायल को थोड़ी राहत तब मिली जब सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर पूरे माजरे पर पड़ी।

उन्होंने घटना की सूचना गम्हरिया पुलिस को दी। उसके बाद एंबुलेंस से सामीद को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजवाया गया। इस बीच मुर्गा लूटनेवालों में शामिल अधिकांश लोग मौके से भाग निकले थे।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!