spot_img
spot_img

Jharkhand के मौसम का बदला मिजाज, दोपहर में गर्मी का अहसास

Ranchi: राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि जनवरी के महीने में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहता था। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

रांची में बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उन्होंने बताया कि यह तापमान जनवरी महीने के लिए तीसरा सबसे अधिकतम तापमान रहा। विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार रांची के लिए जनवरी महीने का रिकॉर्ड सबसे अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस, 29 जनवरी, 1996 को दर्ज की गई थी। पूरे 27 साल बाद राजधानी रांची का मौसम ऐसा देखने को मिला है। रांची का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि नॉर्थ वेस्टर्न से राज्य में ठंडी हवा का प्रवेश होता है, जिससे ठंड बढ़ती है। अधिकतम तापमान में कमी आती है और लोगों को कनकनी का एहसास होता है। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से राज्य में नॉर्थ वेस्टर्न हवाएं बिलकुल बंद हो गई है, जिससे कि राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हो रहा है। इसलिए ऐसा मौसम देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों में राज्य के उत्तरी क्षेत्र को छोड़ कर पूरे राज्य का तापमान ऐसा ही रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!