spot_img
spot_img

पहली फिल्म की रिलीज से पहले निर्माता जोसेफ मनु का निधन

केरल के फिल्म निर्माता जोसेफ मनु जेसम का 31 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें निमोनिया था। उनकी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Mumbai: केरल के फिल्म निर्माता जोसेफ मनु जेसम का 31 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें निमोनिया था। उनकी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

जोसेफ की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण एर्नाकुलम के अलुवा स्थित राजागिरी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें निमोनिया हो गया था। लेकिन उनका स्वास्थ्य इस हद तक बिगड़ गया कि उनकी जान चली गई।

जोसेफ की पहली फिल्म ‘नैंसी रानी’ जल्द रिलीज होने वाली थी। फिल्म में अर्जुन अशोक और अहाना कृष्णा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। लेकिन उससे पहले ही फिल्म के निर्माता जोसेफ का निधन हो गया।

जोसेफ फिल्म निर्माता के साथ-साथ अभिनेता भी थे। उन्होंने 2004 में कुछ कन्नड़ व मलयालम फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म एम क्यूरियस से की थी। अब वह एक निर्माता के रूप में एक अलग सफर की शुरुआत कर रहे थे। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!