
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को समन भेजा है। रामनिवास यादव को ईडी ने समन भेज कर 23 जनवरी को रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है।

गौरतलब है कि अवैध खनन के आरोप में जेल में बंद पंकज मिश्रा से बात करनेवाले सचिवालय व जिला स्तर के दो दर्जन से अधिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को ED ने चिह्नित किया है। इन अधिकारियों में साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव और एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा भी शामिल हैं। इसी को लेकर ईडी ने डीसी रामनिवास यादव को समन भेजा है। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को पूछताछ के लिए जल्द ही समन जारी करने की तैयारी है।


