Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक पुलिस के जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गए पुलिस जवान का नाम प्रिंस कुमार सिंह है। जो बिहार के सिवान जिला के गोडिया कोठी का रहने वाला है। वह झारखंड के सरायकेला जिला में तैनात था। वर्तमान में वह साहेबगंज जैप 9 में ट्रेनिग कर रहा था।
मकर संक्रति में प्रिंस सिंह देवघर ड्यूटी में आया था। नगर पुलिस ने उसके पास से एक कार संख्या जे एच 05 सी जेड 3294 को जब्त किया है। बताया जाता देर रात को जवान नशे में धुत होकर टावर चौक इलाके में हंगामा कर रहा था। इसकी जानकारी नगर पुलिस को मिली। पुलिस पहुंची और उसे पहले हिरासत में ले लिया। जब उसके वाहन को जांच किया तो उसमे एक अवैध देशी पिस्टल एक मैगजीन जिसमे 7.65 का दो जिंदा कारतूस बरामद कर किया। इसे लेकर नगर थाना में उक्त पुलिस के जवान के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।