Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के सारवां रोड स्थित घाटघर के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक पेड़ के साथ साथ एक झोपड़ी में टक्कर मार दिया। इस घटना में स्कॉर्पियो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और सड़क को जाम कर दिया।
जानकारी मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सदलबल अपने निजी वाहन संख्या जे एच 15 एबी 1607 से घटनास्थल पहुंचे। उग्र लोगों ने थाना प्रभारी के वाहन पर पथराव कर दिया। जिससे वाहन का शीशा टूट गया। उसके बाद सदर अंचल इंस्पेक्टर संजय बर्मन , एएसआई रामानुज सिंह सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुटे हैं।
स्कॉर्पियो से इलाज के लिए आ रहे थे देवघर
पथरौल थाना क्षेत्र के जोडांबों से एक परिवार स्कॉर्पियो पर सवार होकर देवघर इलाज कराने के लिए आ रहा था। उसी क्रम में घाटघर के पास स्कॉर्पियो एक पेड़ के साथ साथ एक झोपड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में जोडांबो निवासी बुधन मरांडी, संतोष पासी, विजय मरांडी, विनोद मरांडी, सोनोदी मरांडी तथा लोबिन मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गए।