
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह पुलिस ने लूटी गयी बाइक के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। एक प्रेसवर्ता करते हुए एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर को अपराधियों ने बसुआडीह मोड़ के रोहणी निवासी संतोष कुमार यादव की बाइक को लूट लिया था। इसे लेकर जसीडीह थाना में लूट करने का मामला दर्ज कराया गया था।

घटना के बाद इस कांड के उद्भेदन के लिये जसीडीह थाना प्रभारी पुनि विक्रम प्रताप सिंह एवं थाना के एसआई रूपेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी कर लूटी गयी बाइक संख्या जेएच 15 भी 6400 को बरामद कर लिया। वहीं घटना को अंजाम देने वाले अपराधी जसीडीह थाना क्षेत्र के बसुआडीह निवासी रमेश दास, सिकदारडीह निवासी दीपू कुमार और मचना टिल्हा निवासी संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


