
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ के समीप शुक्रवार दोपहर दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर टोटो चालक से नगदी व मोबाइल फोन की छिनतई कर ली गई। घटना को लेकर पीड़ित टोटो चालक कटोरिया थाना क्षेत्र के बैठाबांध निवासी मुकेश कुमार यादव ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

कहना है कि वह महेशमारा मोहल्ला में एक किराए के मकान में रहकर टोटो चलाने का काम करता है। शुक्रवार वह टोटो लेकर टावर चौक पहुंचा था। जहां दो युवक उसके टोटो पर सवार हो गए। जिसमें एक युवक ने गमछा से अपना चेहरा छिपा रखा था जबकि दूसरे का चेहरा खुला हुआ था। दोनों युवकों ने उसे बरमसिया पहुंचाने को कहा। बरमसिया पहुंचने के बाद दोनों ने नंदन पहाड़ पहुंचाने को बोला। नंदन पहाड़ जाने के क्रम में एक झाड़ीनुमा स्थान पर ले जाकर उसमें से एक युवक कट्टा निकाल का उसे सटा दिया और उसके पास से पांच सौ रुपये नकद व मोबाइल फोन छीन लिया।

छिनतई करने के बाद गोली मार देने की धमकी देते हुए भाग जाने को कहा। इधर, पुलिस मामले की छाबनीन में जुटी है।


