
Deoghar: नए साल की खुशियां बांटने गरीबों और जरूरतमन्दों के बीच देवघर से वर्ल्ड रेस्पोंसिबल सिटीजन्स आर्गेनाईजेशन की टीम पहुंची। टीम द्वारा गोद लिए गए गांव कटोरिया प्रखंड के दुखनसार में बच्चों के बीच स्वेटर और बुजुर्गों व जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ ही जंगल के बीच बसे कोठीडिंडा एवं सोनावरण गांव के लोगों के बीच भी स्वेटर और कंबल का वितरण किया गया।

देवघर के जाने माने चिकित्सक डॉ. एन डी मिश्रा ने बताया कि इस गांव के गोद लेने की प्रेरणा छह वर्ष पूर्व मिली। जब यहां से एक बच्चा मेरे अस्पताल में आया, जिसकी विटामिन ए की कमी के कारण आँखे जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि इसीलिए जब भी मैं इस गांव में जाता हूं, बच्चों की आँख की जांच और विटामिन ए का आवश्यक खुराक देता हूं।


उन्होंने इस नेक कार्य में साथ देने के लिए सभी सहयोगियों का बहुत-बहुत आभार जताया। कहा कि किसी जरूरतमंद की थोड़ी सी सेवा करना सुखद अनुभव दिलाता है।


