
Deoghar: जिले के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र से एक युवक की गंदी हरकत उजागर हुई है। जिसने अपनी मामी की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी युवक को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आराेपित जामताड़ा जिला के नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जाता है कि पीड़िता का पति सूरत में काम करता है। उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। इस शादी से एक बच्ची भी है। पीड़िता जामताड़ा में अपने ननद के यहां रहती थी। वहीं उक्त युवक उसके संपर्क में आया। उसने उसे झांसा में लेकर उसके साथ न सिर्फ अवैध संबंध बनाया बल्कि महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए वो महिला का यौन शोषण करता रहा। उसके बाद उसने पीड़िता के पति को वीडियो भेज दिया। इस कारण उसके सास, ससुर व पति ने उसे घर से निकाल दिया।
आरोपित का मन इतने से भी नहीं भरा तो उसने वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया। साइबर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


