
Deoghar: मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित हटिया के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी 38 वर्षीय किशुन हेंब्रम के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतक का भाई शिव चरण हेंब्रम ने बताया कि 21 दिसंबर को उसका भाई सामान खरीदने मोहनपुर हटिया गया था। वापसी के क्रम में किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था। इसी क्रम में देर रात उसकी मौत हो गई। उधर को घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया है।
बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी विनोद सिंह ने मृतक के भाई का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को भेज दिया है। इधर पोस्मार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंप दिया गया।


