
Ranchi: गोड्डा जिले में शव को श्मशान घाट तक पहुंचाने वाले पुलिसकर्मियों को रांची में डीजीपी नीरज सिन्हा ने मंगलवार को सम्मानित किया है। गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। मृतका के परिवार में पति और देवर के अतिरिक्त कोई भी अन्य सदस्य नहीं था।

जानकारी होने पर पथरगामा थाना प्रभारी अरुण कुमार ने अपने साथ हवलदार ब्रजेश कुमार सिंह को साथ लेकर अरुण के घर पहुंचे। दोनों ने सक्रियता दिखाते हुए स-सम्मान अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया।

पुलिसकर्मियों की कर्त्तव्यनिष्ठा की डीजीपी नीरज सिन्हा ने जमकर सरहना की है। दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मान देते हुए प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर डीजीपी ने पुरस्कृत किया।
इस मौके पर डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ जरूरतमंदों की सेवा में झारखंड पुलिस सदैव तत्पर है। झारखंड पुलिस ने अपने ध्येय सेवा ही लक्ष्य को चरितार्थ किया है।


