Palamu: नीलांबर पितांबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डबरा में बुधवार को एक अजगर ने एक बकरे को अपना निवाला बना लिया। बकरा को निगलते फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पड़ताल करने पर पता चला कि बकरे के मालिक गौरी शंकर साहू हैं जो डबरा गांव के रहने वाले हैं।

बताया गया कि डबरा एरुआ मोड़ वाले रोड पर जंगल से सटे पीपल पेड़ के समीप पहाड़ी टीले पर बकरा घास चरने गया हुआ था। इसी बीच घात लगाए अजगर ने बकरे को अपनी पकड़ में लेकर जकड़ लिया और फिर उसे निगल गया।

बकरे की मिमिआने की आवाज सुनकर दर्जनों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। लोगों की भीड़ देखकर अजगर बकरे को उगल कर जंगल की ओर चला गया।
बाद में मृत बकरे को बरामद किया गया। बकरा मालिक गौरीशंकर ने बताया कि कुंदरी के रेंजर को मुआवजा के लिए आवेदन दिया गया है।



