Sahibganj: झारखंड के साहिबगंज जिले में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना सामने आई है। जहां एक दिलदार अंसारी नामक एक सनकी ने अपनी दूसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े कर (Husband brutally murdered his wife in Sahibganj ) दिए।
घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। ये वारदात बोरियो प्रखंड की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। और उसकी निशानदेही पर शवों के टुकड़े जमा कर रही है। कुत्ते नोंचकर खा रहे थे शव संताली पंचायत के मोमिन टोला में गांव के लोगों ने इंसान के शरीर के कुछ टुकड़े आंगनबाड़ी केंद्र के पास देखे। लोगों ने देखा कि कुत्ते पैर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों को नोंच नोंचकर खा रहे हैं। लोगों को शक हुआ कि यह इंसानी शरीर है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान और एएसआई करुण कुमार टीम के साथ पहुंचे।
मृतका का नाम रुबिका पहाड़िया था। वह आदिम जनजाति पहाड़िया समाज की थी। साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने घटना की पुष्टि की है।
एसपी ने बताया कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक दिलदार अंसारी ने रुबिका से दूसरी शादी की थी। इसी बीच पिछले कुछ दिन से रूबिका गायब थी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम रुबिका के परिजन बोरियो थाना पहुंचे थे और उसके लापता होने की जानकारी दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। इसी दौरान शनिवार रात एक महिला के शरीर के कई टुकड़े पुलिस द्वारा बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन जारी है।
एसपी ने बताया कि आरोपी दिलदार अंसारी फरार है, लेकिन उसके परिवार के कई लोगों को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।