
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के दलदली गांव निवासी 67 वर्षीय वकील यादव की मौत सड़क हादसे में हो गई। घटना गुरुवार रात की है।

स्वजनों ने बताया कि गुरुवार शाम घर से निकलकर कहीं जा रहे थे। सड़क पार करने के क्रम में विपरीत दिशा से तेजी से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए कुंडा स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार किया। घायल की हालत को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी। स्वजन इलाज के लिए दुर्गापुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी हालत काफी खराब हो गई।
स्वजन वापस लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद जमा हुए आसपास के लोगों ने बाइक को कब्जे में ले लिया। संबंधित थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।


