
Deoghar: देवघर पुलिस ने शहरी क्षेत्र मे लगातार बाईक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर लिया है। इस गिरोह का सरगना सारवां थाना क्षेत्र के डकाय निवासी पवन राणा के साथ 6 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर बुधवार की शाम को एसपी सुभाष चंद्र जाट ने अपने कार्यकाल कक्ष मे एक प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी।

मौके पर एसडीपीओ पवन कुमार, नगर थाना प्रभारी पुनि रतन कुमार सिंह, सारवां थाना प्रभारी कुमार अभिषेक मौजूद थे। एसपी ने बताया कि नगर थाना इलाके में लगातार बाईक चोरी की घटना घट रही थी। 13 दिसंबर को बिलासी इलाके से गृहभेदन कर बाईक चोरी कर ली गई थी। इसे लेकर नगर थाना मे कांड संख्या 695/22 दर्ज कर चोर को पकड़ने के लिए नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने सारवां थाना प्रभारी कुमार अभिषेक के साथ मिलकर साक्ष्य के आधर सारवां थाना क्षेत्र के डकाय गावं मे छापेमारी कर चोरी की गई बाईक को बरामद कर लिया।


वहीं भागने के क्रम मे बाईक चोर के सरगना पवन राणा को दबोच लिया। उसके घर से चोरी की गई 15 बाईक का नंबर प्लेट व कई कल पुर्जे बरामद किए गए। उससे जब कडाई से पूछताछ की गई तो उसने 35-40 बाईक चोरी कर बेचने की बात स्वीकार किया। एसपी ने बताया कि बाईक चोरी कर कोयला चोरी करने वालों के पास बेचने का काम किया जाता था। कहा कि पुलिस अभी इस मामले के अनुसंधान मे जुटी है। चोरी के अन्य बाईक की बरामदगी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। बताया कि इस गिरोह के तार बिहार से भी जुड़े हैं जिसकी जांच की जा रही है।
ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार बाईक चोरों मे पवन राणा साकिन डकाय, नंद किशोर यादव सकीना कोड़ाडीह थाना सारवां, राजेश मंडल सकीना ढ़ोढ़ोवा थाना सोनारायथाढी, सपन कुमार मंडल बीरमाटी थाना चितरा, बदरूदिन अंसारी चंदनपुर थाना सोनारायथाढी, लालचंद यादव मगडीहा थाना सोनारायथाढी के नाम शामिल हैं।

बरामद बाइक
हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन, टीवीएस स्पोर्ट्स, हीरो स्प्लेंडर, हीरो पैशन प्रो, हीरो सुपर स्प्लेंडर, बाजाज सिटी 100, होंडा शाइन सहित बाईक के कई कल पुर्जे बरामद किए गए हैं।


