Deoghar: बंगाल से पूजा करने बाबाधाम आए श्रद्धालु का पर्स और एक बैग गलती से टोटो में छूट गया था जिसे नगर पुलिस ने खोज कर दम्पति को वापस करा दिया।
नगर थाना प्रभारी पुनि रतन कुमार सिंह ने बताया कि कोलकाता लेक टाउन दखिनदारी निवासी गौतम साहा अपनी पत्नी पिंकी साहा व एक बेटी के साथ बाबा धाम पूजा करने आए थे। पूजा कर लौटने के दौरान टावर चौक स्थित होटल पहुंचे। उसके बाद टोटो से सत्संग घूमने गए थे। उसी क्रम मे पिंकी साहा का पर्स और एक छोटा बैग टोटो में ही छूट गया। जिसमें चार हजार नकद और मोबाईल व होटल और कोलकाता के घर का चाभी था। उनके द्वारा इसकी जानकारी नगर पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद पुलिस सत्संग पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में टोटो पर सैनिक साईकिल मार्ट का लोगो लगा मिला। उसके बाद पुलिस ने उक्त मार्ट के संचालक शंभू मंडल से संपर्क किया। समाज सेवी शंभू मंडल ने भी पुलिस को सामान बरामद कराने में काफी मदद की। उसी ने उक्त टोटो चालक का नंबर उपलब्ध कराया।
नगर पुलिस के फोन करने पर जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपाणन से टोटो चालक नगर थाना पहुंचा और सारा समान सुपुर्द कर दिया। समान बरामद होने के बाद दंपति ने नगर पुलिस सहित समाज सेवी शंभू मंडल को धन्यवाद दिया।
तीन दिन पहले जेवरात से भरा बैग भी किया गया था बरामद
नगर थाना प्रभारी पुनि रतन कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी आसनसोल के एक दंपति का बैग एक टोटो मे छूट गया था। उसने नगर थाना मे मौखिक रूप से इसकी शिकायत की थी। जिसमें 1.5 लाख का जेवरात था। बताया कि उक्त टोटो चालक ने बैग को बस स्टैंड स्थित धपरा कॉलोनी मे रहने वालीं एक महिला को दे दिया था। थाना मे साफ सफाई करने वाली महिला कर्मी के सहयोग से उक्त बैग को एक महिला ने थाना मे लाकर दे दिया उसके बाद दंपति को सही सलामत जेवरात सहित बैग को थाना से दे दिया गया।