नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक फैक्टरी में गैस की भट्ठी फटने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही आदी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बीती शाम करीब साढ़े तीन बजे सोनिया अस्पताल से सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि दो फैक्टरी कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी मौत हो चुकी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतकों के परिजन मौके पर मिले। जिन्होंने शवों की पहचान विवेक और अशोक के रूप में की। दोनों अपने अपने परिवार के साथ गौरी शंकर एंक्लेव प्रेम नगर इलाके में रहते थे। दोनों रनहौला रोड मुंडका स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। शाम के वक्त जब दोनों फैक्टरी में स्थित गैस की भठ्ठी के पास काम कर रहे थे।

अचानक तेज धमाके के साथ गैस फट गई। आसपास आग का गोला बन गया था। जिसकी चपेट में दोनों आ गए। उनको तुरंत गंभीर हालत में सोनिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मृतकों के परिवार वालों को दी।
जिन्होंने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दियेा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस जब फैक्टरी में पहुंची तो लोहे के टुकड़े पड़े हुए थे।
शुरूआती जांच में पता चला कि फैक्टरी का मालिक महेश है,जो प्रेम नगर पार्ट-3 इलाके में रहता है। फैक्टरी में बिजली की मोटर के पीछे के ढक्कन पेंट किये जाते हैं। जिसमें गैस की इस्तेमाल किया जाता है। भट्ठी ज्यादा गर्म होने के कारण अचानक फट गई थी। जिसकी चपेट में दोनों कर्मचारी आ गए थे।



