
New Delhi: दक्षिण पश्चिम जिले के सागरपुर इलाके में एक महिला चंदा पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है, की पड़ोसी महिला ने पीड़ित महिला चंदा के घर के गेट पर कूड़ा रख दिया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। तभी से पीड़ित महिला चंदा को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। मौका लगते ही पड़ोसी महिला के बेटे ने रविवार को चंदा को चाकू मार दिया।

महिला को हमलावर द्वारा चाकू मारने का वीडियो भी वायरल हुआ है। पीड़ित घायल महिला की शिकायत पर सागरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित चंदा परिवार के साथ सागरपुर थाने के डाबड़ी में रहती है। महिला चंदा का आरोप है, की दो साल पहले पड़ोसी महिला के साथ कूड़े को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस थाने दोनों पहुँचे दोनों में राजीनामा हो गया। फिर भी लगातार आरोपित महिला का परिवार चंदा को जान से मारने की धमकी देता रहा।
15 दिन पहले हुई थी कहासुनी

15 दिन पहले पानी की पाइप लाइन को लेकर कहासुनी हुई थी। कल सुबह जब चंदा घर के गेट पर झाड़ू लगा रही थी, तो उसी दौरान पड़ोसी महिला के बेटे ने चंदा पर चाकू से हमला कर दिया। लेकिन कोई बचाने नहीं आया, महिला का भाई जब बचाने की कोशिश मे लगा तो उसको भी मारने की कोशिश की गई। महिला ने तभी अंदर से घर के दरवाज़े की कुण्डी लगाकर जान बचाई। फिर पुलिस को सूचना दी गई, डीसीपी मनोज सी ने आरोपित को हिरासत में लेने की पुष्टि की है।


