
Deoghar: देवघर नगर थाना पहुंचे बालिग प्रेमी-प्रेमिका को नगर थाना से बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। पिता व चाचा के लाख समझाने के बाद भी लड़की घर जाने को तैयार नहीं हुई। करीब एक घंटे तक समझाने का ड्रामा चलता रहा लेकिन लड़की अपने पिता का कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई।

लड़की नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास की रहने वाली है। उसने बीबीए तक पटना से पढ़ाई किया है। जबकि लड़का ऋत्विक कुमार मेहरा कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढीदुलमपुर का रहने वाला है। वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है।
दोनों ने भागकर कर ली शादी

लड़के ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व नंदन पहाड़ में घूमने के दौरान दोनों मे दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी महीने दोनों ने भाग कर मोहनपुर के चौपा मोड़ स्थित शिव मंदिर मे शादी कर ली। दोनों साथ मे ठाढीदुलमपुर स्थित घर मे रह रहे थे।
बेटी की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी: लड़की का पिता
इधर लड़की के पिता का कहना है कि लड़का हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसके साथ बेटी रहेगी तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। लेकिन लड़की के प्यार के आगे किसी का कुछ नहीं चला।
लड़की को पुलिस ने प्रेमी व उसके पिता के साथ भेज दिया
लड़की का कहना था कि उसके परिजन दूसरे कास्ट में शादी कर लेने के कारण विरोध कर रहे हैं। कहा कि वह जैसे भी रहेगी अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। आख़िरकार, बालिग होने के कारण पुलिस ने बॉन्ड के तहत प्रेमी व उसके पिता के साथ लड़की को भेज दिया।



