
Deoghar / Jasidih : आसनसोल रेलवे डिवीज़न के जसीडीह जंक्शन पर एक ट्रेन हादसा हुआ है. यहाँ के तीन नंबर प्लेटफार्म के पास माल गाड़ी डिरेल हो गयी.

मालगाड़ी के एक डिब्बे पटरी से उतर गया. जब इसके द्वारा प्लेटफार्म न 3 पर बोल्डर और गिट्टी गिराने का काम किया जा रहा था.

हालाँकि की इस घटना में जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है. घटना की जानकारी रेलवे के वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है.
जबकि अप डाउन दोनो ट्रैक पर सामान्य रूप से परिचालन जारी है। वही रेलवे टीम मालगाड़ी को ट्रैक पर लाने में जुटी हुई है।


